बच गई -फाजिल्का की ऐतिहासिक धरोहर ‘रघुवर भवन’ -चार दिवारी का निर्माण शुरू

फाजिल्का की 118 साल पुरानी ऐतिहासिक धरोहर हैरीटेज का दर्जा हासिल कर चुका रघुवर भवन की चार दिवारी करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य नगर सुधार ट्रस्ट की तरफ से शुरू किया गया है। जानकारी अनुसार शहर की अंतिम छोर पर बसे मौहल्ला नईं आबादी इस्लामाबाद के निकट नगर सुधार ट्रस्ट की करीब 16.38 एकड़ भूमि है। जो फाजिल्का के सरकारी एम.आर.कॉलेज के निर्माता लाला मुंशी राम अग्रवाल ने शिक्षा के प्रचार प्रसार के मकसद से एम.आर. ऐजूकेशन ट्रस्ट को दान दी थी, लेकिन ट्रस्ट ने यह जगह नगर सुधार ट्रस्ट को दे दी। इस जगह में रघुवर भवन बना हुआ है। यह धरोहर खंडहर का रूप धारन कर चुकी है। जबकि यह 118 साल पुरानी है। फाजिल्का के इतिहासकार लक्ष्मण दोस्त ने बताया कि आर्च कंट्रक्शन से सजे रघुवर भवन के द्वार के ऊपर ओम रघुवर भवन लिखा गया है। मुख्यद्वार पर हिन्दु देवी देवताओं सहित भगवान शिव जी का प्रतीक नाग चिन्ह अंकित है। जो हिन्दु वास्तुकला का एकीकृत संयोजन है। इसके अलावा धरोहर पर मुगलकालीन, ब्रिटिश और भारतीय वास्तुकला घटकों का अनोखा संगम है। जिसे हेरीटेज डिपार्टमेंट की ओर से हेरीटेज का दर्जा दिलाने के लिए मौहल्ला नई आबादी इस्लामाबाद, टीचर कालोनी, बस्ती चंदोरा धींगड़ा कालोनी के बाशिंदों की तरफ से आंदोलन किया और 2014 में इसे हेरीटेज का दर्जा दिया गया। पंजाब सरकार के सभ्याचारक मामले, पुरात्तव एवं अजायब घर विभाग चंडीगढ़ की ओर से रघुवर भवन के लिए 4 कनाल 18 मरले जगह का नोटिफिकेशन जारी करके इसे हैरीटेज का दर्जा दिया गया है।

बनेगी 4900 फीट दिवार

नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा इसके चारों तरफ 4900 स्केयर फीट दीवार बनाई जा रही है। जो सात फीट ऊंची की जाएगी और इसमें 5 फीट का गेट छोड़ा जाएगा। इस दीवार को बाहर की तरफ प्लास्टर भी किया जाएगा। रघुवर भवन की चार दिवारी का निर्माण शुरू करवाने पर इतिहासकार लक्ष्मण दोस्त ने डिप्टी कमिशनर मनप्रीत सिंह छत्तवाल नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन अश्वनी सेठी का आभार व्यक्त किया है।

फंड जारी करे सरकारदोस्त

लछमण दोस्त ने बताया कि विरासती दर्जा प्राप्त रघुवर भवन खंडहर का रूप धारण कर चुका है। इसके चार कमरे गिर चुके हैं और मुख्य द्वार का आधा हिस्सा भी गिर चुका है। अगर पुरात्तव विभाग की तरफ से इसकी जल्दी संभाल नहीं की गई तो इमारत गिर जाएगी। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन व विभाग के मंत्री से इमारत के लिए फंड जारी करने की मांग की है।(Lachhman Dost 99140-63937)

टिप्पणी करे