बच्ची का आईडीया

Trees Painting on Indo-Pak Border

पीहू . . . नन्हीं बच्ची . . . आवाज में दर्द लिये बोली, पापा, मैं पौधे को पानी लगाकर लौट रही थी तो एक आंटी आई और उसने पौधे के साथ घर का कूड़ा फैंक दिया . . . मुझे नहीं पता, पापा . . कोई ऐसा हल निकालो कि कोई भी कूड़ा पौधे के साथ न फैंके। चलो कोई बात नहीं, हल निकालते हैं. . . मैने फिलहाल उसे टालने की कोशिश की। वो भी समझ रही थी कि मुझे टालने की कोशिश की जा रही है . . . तपाक से बोली, आईडीया . . . पेड़ों पर चित्रकारी कर दो . . . । चलो ठीक है . . . कर दें। मैने फिर टाल दिया, लेकिन उसका आईडीया मेरे दिमाग में घूमता रहा। 
 पेंट की दुकान से पूछा . . पर्यवरण प्रेमियों से पूछा और अंत में जब वन विभाग के अधिकारियों ने भी बोल दिया कि वाटर पेंट से पेड़ को कोई नुकसान नहीं तो मैने भी शुरू कर दिया पीहू का आईडीया . . . मगर मैं चित्रकारी में कमजोर था। हां, मेरी पत्नी संतोष चौधरी अच्छी चित्रकारी कर लेती है . . . वो भी साथ . . . फाजिल्का की ऐतिहासिक धरोहर व हैरीटेज का दर्जा प्राप्त इमारत रघुवर भवन के निकट जामुन के पेड़ पर संतोष चौधरी ने ऐसा चित्र बनाया . . . जिसमें चिड़िआ एक बर्तन में पानी पी रही थी . . . जो भी वहां से गुजरता . . . चित्र की तारीफ करता . . . मेरी गली की तीन चार लड़कियां भी हमारे परिवार के साथ पेड़ों पर चित्रकारी में जुट गई। बस फिर क्या था . . . गली में 24-25 पेड़े थे, जिन्हें पेंट कर दिया . . . किसी पेड़ पर जानवर तो किसी पर पक्षी . . . कईयों पर पानी, बिजली बचाने का संदेश . . . गली की शुरूआत पर पीपल का पेड़ है, जिस पर स्वागतम लिखा गया। 
    शहर के प्रताप बाग के करीब 250 पेड़ों पर भी चित्रकारी की . . . सहयोगी थी विशु तनेजा . . . फिर कई स्कूलों में पेड़ों पर चित्रकारी की . . . आखिर यह काफिला भारत पाकिस्तान सरहद पर स्थित सादकी बॉर्डर, जहां भारत पाकिस्तान के बीच रिट्रीट सैरेमनी होती है, पर खड़े दर्जनों पेड़ों पर तिरंगा, शेर, मोर, सैना के जवान, टैंक आदि की चित्रकारी की। वास्तव में ही पीहू का आईडीया काम आया . . .  सुंदर पेड़ों के किनारे अगर कोई गंदगी फैंकता तो उसे पता था कि पेड़ की सुंदरता में कमीं आएगी . . . बिजली के पोल पर भी सुंदर पेंटिंग किये जाने के कारण वहां भी लोगों ने गंदगी फैंकनी बंद कर दी . . . भले ही कई जगहों पर हमारा सम्मान हुआ . . . मगर मेरे दिल में बेटी के प्रति सम्मान बढ़ गया . . . अब फिर उम्मीद है कि शायद पीहू कोई नया आईडीया फिर से देगी और शायद वो आईडीया भी अच्छा होगा . . . पर्यवरण को स्वच्छ बनाने के लिए दिए गए एक आईडीये की तरह। 

A Baby’s Idea

Peehu . . Baby girl . . Bid for the pain in the voice, Papa, I was returning the water after planting a antenna and he hung the house waste with the plant. . . I do not know, Papa. . Take any sort of solution that no garbage can be sprayed with the plant. Let’s not solve anything, solve it. . . I tried to avoid it at the moment. He was also understanding that I was trying to avoid. . . Speak-to-speech, Idea. . . Drawing on the trees . . . Let’s go . . Do it. I again defied, but his idea rotated in my mind.
Asked the paint shop. . inviorment lovers asked and in the end when the officials of the forest department also said that there was no harm to the tree due to water paints, I also started the idea of Peehu. . . But I was weak in painting. Yes, my wife Santosh Chaudhary is doing fine paintings. . . With that too . . Santosh Chaudhary made such a picture on the Jamun tree near Raghuwar Bhavan, a land owned by Fazilka’s historic heritage and heritage building. . . In which the bird was drinking water in a vessel. . . Whoever passes there. . . The picture is appreciated. . . Three of my four street girl’s girls also got engaged in painting with trees on our families. Just what was then . . There were 24-25 trees in the street, which were painted. . . On some tree, birds on someone . . Water on many, water saving power . . At the beginning of the street there is a Peepal tree, which is written on the welcome page.
Painting around 250 trees of Pratap Bagh of the city. . . The associate was Vishu Taneja (W/O Mr. Krishan Taneja). . . Then painted trees on many schools. . . After all, this convoy painting of tricolor, lion, peacock, saina jawans, tank etc. on dozens of trees standing on the Sardinia border on the India-Pakistan border, where there is a retreat saramani between India and Pakistan. In fact, Peehu’s ida came in handy. . . If someone shuffles a mess on the edge of the beautiful trees, then he knew that the beauty of the tree will be reduced. . . Due to the beautiful paintings on the electricity pole, people also stopped shaking the dirt. . . Regardless of our respect in many places . . But in my heart my respect for the daughter increased. . . Now again hope that Pahu will give a new Idea again and maybe that ID will be good too. . . Like an id given to make the observation clean.

I’m protected online with Avast Free Antivirus. Get it here — it’s free forever.

टिप्पणी करे