धरती पर कुंआ ! ! !

धरती में कुंआ तो आप ने देखा है, लेकिन क्या कभी धरती के ऊपर भी कुंआ देखा है . . . शायद नहीं . . . मैने देखा है . . . इसकी फोटो इस पेज पर आप देख रहे हैं . . . यह फोटो मैन 24 मई 2015 को क्लिक की थी . . . बस यूं ही . . . मैं किसी सर्च में जुटा हुआ था . . . जब बाधा गांव के निकट रेत खदानों में पहुंचा तो धरती पर कुछ गोलनुमा चीज देखी . . . देखने की इच्छा हुई तो वहां पहुंच गया और तुरंत फोटो क्लिक कर ली. . . मुझे तो पता नहीं था कि यह क्या है ? . . मगर एक पेड़ के नीचे बैठे कुछ मजदूरों ने पूछा तो उन्होंने बताया कि यह कुंआ है . . . धरती पर कुंआ ! . . मेरी हैरानी को भांपते हुए वो बोले, दरअसल यह कुंआ पहले धरती में था, लेकिन रेत खदानों की रेत जब गहराई तक उठाई गई तो यह कुंआ निकला . . . मुझे यह मतलब नहीं था कि रेत खदान के ठेेकेदार इतनी गहराई से रेत निकाल रहे हैं. . . मेरा मकसद सिर्फ खोज थी. . .खैर, दिन, महीने, साल बीत गए. . .पता नहीं चला।
पिछले दिनो 6 जून को जब फाजिल्का के क्लॉक टावर का बर्थडे था तो वहां आयोजित कार्यक्रम में मुझे बुलाया गया. . . वहां माननीय बुलाकी राम जी पैड़ीवाल भी थे. . . बातें करते करते बात कुंए की भी चल निकली. . . श्री बुलाकी राम जी ने बताया कि वहां एक कुंआ था, जिसका पानी बहुत मीठा था . . . उसके निकट अंग्रेज फांसी लगाते थे। वह भी कहते हैं कि यह मैने बुजर्गों से सुना है. . .फांसी के बाद शव पुरानी कचहरी की बैक साइड (सब जेल फाजिल्का के पास) बने एक कमरे में रखा जाता था और वहां डाक्टर पोस्ट मार्टम करते थे. . . शायद यही कारण है कि उसके पास अब जो रोड है . . . उसे डैड हाऊस रोड कहते हैं. . . यह एक अलग बात है, लेकिन इतनी गहराई से खदानों में से रेत निकालना मतलब सरकार को नुकसान देना . . . आखिर कब तक चलता रहेगा यह सिलसिला ????
————————————————————
Well on earth! ! !
  You have seen well in the earth, but have you ever seen well on earth? . . Probably not. . . I have seen . . You see this photo on this page. . . This photo I clicked on 24 May 2015. . . Just the same . . I was mobilized in a search. . . When the sand reached the sand mines near the village, then there was a few things on the earth. . . If there was a desire to see, he reached there and immediately clicked the photo. . . I did not know what it is? . . But some workers sitting under a tree asked if they said that this is well. . . Well on earth! . . While wondering about my surprise, he said, in fact, this well was in the earth first, but the sand of the sand mines was raised to the depths when it was raised to depth. . . I did not mean that the siege of the sand mines were extracting sand from such depth. . . My purpose was only to search. . . Well, days, months, years have passed. . .not found.
                 On June 6, when the book tower of Fazilka’s clock tower was there, I was called in the program organized there. . . There was also the honorable Bulaki Ram Ji Pariwal. . . Talking about things went well. . . Mr. Bulaki Ram Ji told that there was a well, whose water was very sweet. . . The British were hanging near him. He also says that I have heard this from the elderly. . After the funeral, the body was kept in a room made of the backside of the Old Kachhari (near Sub Jail Fazilka) and there used to be a doctor post mortem. . . Perhaps this is the reason that the road that is now near him. . . It’s called the Dead House Road. . . It is a different matter, but taking sand out of the mines so deeply means giving a loss to the government. . . How long will it last?

टिप्पणी करे