अभिनेत्री शिजू कटारिया ने क्यों पाली है इतनी बड़ी तमन्ना … ?

सावधान इंडिया, बहने और संतोषी मां जैसे बेहतरीन टी.वी. सीरियल्स की फेमस एक्ट्रैस व बॉलीवुड अभिनेत्री शिजू कटारिया दिल में बहुत बड़ी तमन्ना पाले हुए है, तमन्ना भी बॉलीवुड के महानायक को लेकर है … खैर तमन्ना काफी बड़ी है … मगर शिजू कहती है कि वह उसे पूरा करने के लिए कड़े से कड़ा परिश्रम भी करेंगी। दरअसल उसकी तमन्ना है कि उसकी लाइफ पर शिजे एंट्रटेनमैंट की तरफ से जो फिल्म बनाई जानी है, उसमें शिजू के दादा कृष्ण लाल कटारिया का किरदार बॉलीवुड जगत के महानायक अभिताब बच्चन करें … वैसे महानायक ने सरहदी जिला फाजिल्का के क्षेत्र फाजिल्का में कोई फिल्म नहीं बनाई, लेकिन शिजू कहती हैं कि ज्यादातर फिल्म फाजिल्का में ही फिल्माई जाएगी।

        अब यह फिल्म एक पिछड़े हुए जिले में ही क्यों फिल्माई जानी हैयह बात भी आप को बताता चलूंदरअसल शिजू के चाचा दिनेश कटारिया का घर फाजिल्का की एम.सी. कालोनी में हैऔर वह यहां अपनी माता कविता कटारिया पति जय जेबी पटेल के साथ आई थी। इन गलियों में उनका बचपन बीता हैवो तो यहां तक कहती हैं कि यहां मिट्टी की खुशबू उन्हें खींच लाई है।

             मुंबई की गलियों की कचोरी उसे कैसी लगी, यह तो मैने पूछा नहीं, लेकिन फाजिल्का की कचोरी के बारे में तो उसने तुरंत बोल दिया … वाओ … वैरी टेस्टी … बोली … गली की नुक्कड़ पर खड़ा था कचोरी वाला … बचपन में भी उनसे ही कचोरी खाती थी… आज भी खाई … इसके अलावा यहां को तोशा व वंगा भी उसे सबसे अधिक टेस्टी लगता है … यहां से जूती खरीदकर तो वह बंबे जरूर लेकर जाती है … ऐतिहासिक धरोहरों से उसे काफी मुहब्बत है… बोली … घंटा घर के आसपास चक्कर लगाना आज भी बढिय़ा लगता है … उसने यहां के आर्मी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा हासिल करने के बाद ग्रेजूऐशन की शिक्षा अबोहर से हासिल की। उसके बाद उसने चंडीगढ़ में अपनी शिक्षा हासिल की। वहां वह मिस कॉलेज भी चुनी गई और पिछले 17 साल से वह मुम्बई में रह रही है।

        शिजू कटारिया के परिवार के बारे में जब जानकारी हासिल की गई तो वह अपने पिता का नाम लेते ही भावुक हो गई और आंखों में आंसू भरकर उन्हें याद करने लगी। वह बताती हैं कि उन्हें अपने पापा की याद बहुत आती है। शिजू कटारिया से नाम बदलकर शिजू के.एन. कटारिया नाम रखने के बारे में वह बताती हैं कि के मतलब कविता कटारिया (माता) और एन मतलब नरेश कटारिया मेरे पिता का नाम है।

85 से अधिक सीरियल में किया काम

शिजू कटारिया ने 85 से अधिक टीवी सीरियलों में काम किया है। इनमें कई सीरियल तो काफी प्रसिद्ध हुए हैं। सावधान इंडिया, बहने और संतोषी मां की भी काफी सराहना हुई है। इसके अलावा वह आधा दर्जन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। गोधन, निर्मला आदि उसकी चर्चित फिल्में रही हैं। वह बोनी कपूर, नाना पाटेकर, मनोज वाजपेयी के अलावा कई प्रसिद्ध डायरैक्टर गुलजार साहिब आदि के साथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। (सहयोगी- रितिश कुक्कड़)

टिप्पणी करे