देश का भला नहीं कर सकता वो…?

बचपन में कहानी पढ़ी थीकिसान और उसके चार पुत्रजो आपस में लड़ते झगड़ते रहते थेजिस कारण उन्हें नुकसान हो रहा थाउनके किसान पिता ने बुलायाएक लडक़ी तोडऩे को दीजो उन्होंने बारी बारी आसानी से तोड़ दीलकडिय़ों का गठ्ठा दिया तो उनसे टूट नहीं पायायही शिक्षा थीजो फाजिल्का को जिला बनवाने की मांग को लेकर फाजिल्का वासियों ने प्रयोग की। गौर करें

         कल यानि 27 जुलाई को Distt. Fazilka की सालगिरह है…आप यह भी जानते हैं कि Fazilka को जिला बनाने के लिए कितना लंबा संघर्ष चला…जिले की मांग पहले भी पूरी हो सकती थी, लेकिन नहीं हुई…उसके पीछे फाजिल्का वासियों की आपसी फूट थी…सियासी श्रेय…या फिर यूं समझ लें कि सियासत की Fazilka के प्रति फूट…कुछ भी हो फूट तो फूट है…

           भारत विभाजन से पहले भी कई बार कई मुद्दों को लेकर आंदोलन हो चुके हैंमगर उनमें अधिकांश आंदोलन नाकाम रहे हैंएक आंदोलन यहां बुचडख़ाने को लेकर भी हुआ थामगर नाकाम रहाकारण वही आपसी फूटक्योंकि यहां मुसलमानों की संख्या अधिक थीइनमें अनेक मुसलमानों ने बूचडख़ाने खोल रखे थेमगर हिन्दु और सिख भाईचारा इसके खिलाफ थाबात 1928 की है, जब हिन्दुसिक्ख समुदाय ने मिलकर इसकी खिलाफत करते हुए आंदोलन शुरू कर दियायह आंदोलन 21 दिन तक चला।

          आंदोलन नाकाम न हो, इसलिए सभी का सहयोग जरूरी था…इसके लिए हिन्दु परिवारों का फाजिल्का में अधिवेशन बुलाया गया…यह अधिवेशन Fazilka की बड़ी धर्मशाला में हुआ था…बड़ी धर्मशाल…जानते हैं आप…यह धर्मशाला Clock Tower के निकट जहां गीता भवन मंदिर है…वहां थी…उस अधिवेशन में प्रस्ताव दिया गया कि अगर मुसलमान बूचडख़ाने बंद नहीं करते तो उनका असहयोग कर दिया जाए…यानी हुक्का पानी सब बंद…इस प्रस्ताव पर काफी देर तक बहस होती रही, लेकिन प्रस्ताव पास नहीं हुआ तो 22वें दिन आंदोलन बंद कर दिया गया…आंदोलन नाकाम रहा…सिर्फ आपसी फूट के कारण…

एक्ट की खिलाफत

            एक आंदोलन तब शुरू हुआ, जब व्यापारियों से पैसा वसूलने के लिए ब्रिटिश साम्राज्य में मार्किटिंग बिल एवं बिक्री टैक्स एक्ट शुरू शुरू किया था…व्यापारी वर्ग को यह मंजूर नहीं था…जिस कारण पंजाब में आंदोलन शुरू हो गया…इसके तहत फाजिल्का में भी आंदोलन हुआ…जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख जातियों के व्यापारी सम्मलित थे…इस आंदोलन की अगुवाई सेठ चानन लाल कर रहे थे…इस दौरान Fazilka बंद रखा गया…(जैसे फाजिल्का जिला बनाने की मांग को लेकर किया गया) जो ऐतिहासिक रहा…फिर क्या हुआ…वही फूट…व्यापारियों की आपसी फूट शुरू हो गई…कुछ दिन बाद ही कुछ लोग अंग्रेजो के साथ हो लिए…जिससे खफा सेठ चानन लाल आहूजा ने प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया…जो 5 जुलाई 1941 को फाजिल्का से प्रकाशित समाचार पत्र निशात में प्रकाशित किया गया था…

            आज की पीढ़ी कुछ समझदार हो चुकी है…वह जानती है…किसान और उसके बेटे की कहानी…वो इस कहानी को रिपीट करना नहीं चाहती…करनी भी नहीं चाहिए…जो इस कहानी से शिक्षा नहीं ले रहे…वह न तो अपने घर का भला कर सकते हैं…न शहर…प्रदेश और देश का।

टिप्पणी करे