बहन की झलक पाने के लिए लग गए 66 साल

Sadqi Border Fazilka

पंछीनदियापवन के झोकेंकोई सरदह इनको रोकेलेकिन जब बात इंसानों की आती है तो अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 1947 में भारतपाक विभाजन की प्रतीक रैड क्लिफ लाइन आड़े जाती हैइसके बावजूद सरहद की सादकी बॉर्डर, वाहगा बॉर्डर और हुसैनीवाला बॉर्डर पर हजारों की संख्या में लोग इस उम्मीद से भी पहुंचते हैंकि वह शायद इस साल भारत विभाजन के दौरान बिछुुड़े अपनों की एक झलक पा सकेंकोई दिल्ली से आता है तो कोई राजस्थान थेकोई हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सेदोनों देशों के मध्य सियासतदानों द्वारा उकेरी गई सरहद की सीमा रेखा उनके मिलन में बेशक बाधा बनी हुई हैपरंतु इस दिन कई लोगों के कम से कम दूर से ही अपनों से बिछुड़े परिवारों के दीदार तो हो ही जाते हंैकई बार उन्हें निराश ही लौटना पड़ता हैयह मौका होता है भारत के आजादी दिवस कासीमा सुरक्षा बल द्वारा यह ध्यान भी रखा जाता है कि इस दौरान कोई गैर समाजिक तत्व किसी तरह की हरकत कर पायेअब 2012 के सीन देखते हैंजब कुछ लोग अपनों से मिलेमगर दूर सेबीच तारबंदी थीबस दुआ सलाम ही हुई।

       INDO-PAK BORDER SADQI POST

जिला बहावल नगर के मुहम्मल सुलतान…पाकिस्तानी रेंजर की आवाज थी…वो आगे आया तो भारत की तरफ से महिला बोली  —–  भाई…मैं कमला, याद करो, भारत पाक विभाजन के समय की दास्तान…जब माता को कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से काट डाला था…तुम जान बचाने के लिए पाकिस्तान की ओर भाग गए और मुझे पिता उठाकर भारत में ले आए…मैने आपको वाहगा बार्डर पर देखा…हुसैनीवाला बार्डर पर भी देखा, लेकिन आप नहीं मिले…आज आपकी झलक पाई है…भाई, मैं राजस्थान के श्री गंगानगर में रहती हूं।

    कमला बहनमैं मुहम्मद सुलतान हूंमुझे सब याद हैशुक्र है अल्लाह का कि 66 साल बाद मैने अपनी बहन को देखा हैबहनमैं बेरवाला, जिला बहावल नगर में रहता हूंमैं वीजा लगवाने का प्रयास करूंगाआप भी वीजा भर देंताकि हम दोनों मिल सकेंमुझे अल्लाह पर विश्वास था कि वह मुझे बहन से जरूर मिलाएगाआज मैने अपनी बहन को देख लिया।

SADQI BORDER

       इससे एक साल पहले 2011 में राजस्थान की रावला मंडी से बुजुर्ग बखता भी आई थीतीन घंटे के इंतजार के बाद उसने पाक में रहने वाले अपने रिश्तेदारों की झलक पाई तो अश्क बहाने लगीभले ही रिश्तेदार बखता की धीमी आवाज नहीं सुन पाएलेकिन आंखों की आंखों में हालचाल जान गएनूरा बाधा ने चिश्तीया (पाक) स्थित अपने मामा मुहम्मद बखश के परिवार का हालचाल जानासरदारगढ़ के रियासत अली, दौलत खान, हनुमान गढ़ के मुहम्मद सरवर मुहम्मद आरफ ने बताया कि उनके मामा जान बहावल नगर के गांव अक्कू का में रहते हैंपहले दो बार वह उनसे मिल चुके हैं और आज फिर मिलकर उन्हें सकून मिला है

    उनकी तरह पाकिस्तान के मिनचंदाबाद रेलवे स्टेशन पर रहने वाले परनानी पैड़ो की झलक नन्ही खुशीयां बानो और सकीना ने भी पाई…चौथी पीढ़ी को देखकर पैड़ो ने आशीर्वाद दिया…पिता मुहम्मद रफीक के साथ आया नन्हा आरिफ भले ही कुछ बोल नहीं पाया, लेकिन उसकी आंखें बता रही थी कि वह अपने परदादा की झलक पाकर खुश है… अगर पंजाब के वाहगा, हुसैनीवाला और सादकी बॉर्डर पर दोनों देशों के हुकमरान बिछुड़ों के दर्द को समझते हुए आज्ञा देते हैं तो हजारों लोग अपनों से कम से कम बात तो कर पाऐं…अपनो की एक झलक उन्हें जो सकून देगी…वह हर व्यक्ति समझ सकता है…मगर यह सब हुकमरानों के बस की बात है।

टिप्पणी करे