राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने शहीद मदन लाल धींगड़ा को दी श्रद्धाजंलि

-समाज सेवा के लिए भी राजनीतिक शक्ति आवश्यक -नागपाल

-परमजीत पम्मी बने सभा जिला प्रधान

जीरकपुर/चंडीगढ़:- भारत की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए शहीद मदन लाल धींगड़ा के शहीदी दिवस पर जीरकपुर में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर सभा के राज्य अध्यक्ष श्री अतुल नागपाल ने कहा कि किसी भी सामाजिक अभियान के लिए राजनीतिक शक्ति आवश्यक है। पंजाब में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की हो रही उपेक्षा पर दु: प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि सभा का एक शिष्टमंडल इस बारे में शीघ्र ही प्रधान मंत्री, पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलेगा और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान कायम रखने की बात करेगा और ये ही शहीद धींगड़ा को श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर सभा के मोहाली जिला अध्यक्ष पद पर प्रसिद्ध समाजसेवी परमजीत पम्मी धीमान को जिम्मेवारी सौंपी गई। जिला और ब्लाक स्तर पर अन्य भी कई पदाधिकारियों की नियुक्ति का ऐलान किया गया।

 जीरकपुर के वेडिंग रिसोर्ट में सभा के कार्यकर्ता एकजुट हुए। इस अवसर पर शहीद मदन लाल धींगड़ा की जीवन पर प्रकाश डाला गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर हरिंदर हरजीत और एकम द्वारा देश भक्ति के गीत पेश किये गए। मोहाली जिला के नव नियुक्त अध्यक्ष परमजीत पम्मी ने इस अवसर पर कहा कि सभा के विस्तार का मकसद जरूरतमंद लोगो की मदद के लिए आगे आना है और ये मदद सिर्फ आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि जुल्म के खिलाफ और महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि सभा ने उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी है, उसे वे बाखूबी से निभाएंगे।

इस कार्यक्रम में गुलशन अरोड़ा, मैडम कैलाश, रमन जुनेजा, संजय गिल व अन्यों ने विचार रखे और राष्ट्रीय स्तर के इस संगठन के लिए हेल्प-लाईन  शुरू करने की मांग की।

मुख्यतिथि के रूप में आये प्रांतीय अध्यक्ष अतुल नागपाल ने कहा कि इसी स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें कई स्वतंत्रता सेनानी परिवार मिले थे और उन्होंने बताया था कि सरकारें उनकी कैसे उपेक्षा कर रही है, जो कि दुखदायी है। अगर देश उन्हें भूलता है तो ये बुरी बात है और वे इस बात को दिल्ली तक भी ले के जाएंगे। 

इस अवसर पर उन्होंने जिला और जिले के अन्य ब्लाकों में पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र दिए , जिनमे परमजीत पम्मी, जिला अध्यक्ष मोहाली, गुलशन अरोड़ा प्रेसिडेंट डेराबस्सी,  बलविंदर कवातड़ा वाइस प्रेसिडेंट मोहाली, राकेश खुराना जनरल सेक्टरी डेराबस्सी, संजय गिल मीडिया प्रभारी मोहाली, संजय बेरी वाइस प्रेसिडेंट डेराबस्सी, गुरनाम सिंह प्रेसिडेंट मोहाली क्षेत्र, सर्बजीत कौर प्रेसिडेंट हल्का डेराबस्सी वूमेन सेल, रेनू रानी वाइस प्रेसिडेंट हल्का डेराबस्सी वूमेन सैल, कुलवंत कौर जनरल सेक्टरी डेरा बस्सी वूमेन सैल, बिंदु सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डेराबस्सी वूमेन सैल, रंजीत सिंह वाइस प्रेसिडेंट डेराबस्सी हलका, साहिल अरोड़ा वाइस प्रेसिडेंट मोहाली, अरविंद राणा जनरल सेक्टरी मोहाली और विपन शर्मा प्रेसिडेंट हलका खरड़ शमिल थे।

टिप्पणी करे