
कन्या स्कूल की छात्राओं ने जीते 6 गोल्ड, 4 सिल्वर मैडल
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जिला स्तर के ताइक्वांडो के टूर्नामैंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में फाजिल्का जिले के 14 स्कूलों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। गांव माहूआना के रेडियंट स्कूल में आयोजित इस टूर्नामेंट में सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल (कन्या) की अंडर – 14, अंडर – 17 व अंडर – 19 की छात्राओं ने अपने जौहर दिखाए। इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल के पी.टी. सुरिन्द्र कुमार ने बताया कि इस टूर्नामैंट में स्कूल की 11 छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिनमें 6 छात्राओं ने गोल्ड, 4 ने सिल्वर व एक छात्रा ने ब्राउज मैडल हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि छात्राओं ने अपने बल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए अंडर -14 में कोमल, अंडर -17 में जन्नत कंबोज, वैभी, सर्बजीत कौर, एकमजोत और अंडर -19 में शैफी ने गोल्ड मैडल हासिल किया है। जबकि अंडर – 17 में निशा, अंडर -19 में किरण और पिंकी ने रनरअप रहकर सिल्डर मैडल व सुमन रानी ने अंडर – 17 में ब्राउज मैडल हासिल करके स्कूल, जिले व अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रिंसिपल संदीप धूडिय़ा ने विजेता छात्राओं, उनके अध्यापकों व परिजनों के अलावा कोच रमन कुमार व हरजिन्द्र सिंह विक्की को बधाई दी है।

Jannat Kamboj D/O Lachhman Dost Fazilka 
