
भारत पाक के बीच तलखी के बावजूद 6650 करोड़ रूपये का प्रोजैक्ट तापी फाजिल्का तक पहुंचेंगे। इस बारे में पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी हां कर दी है…उनका कहना है कि इस प्रोजैक्ट को बीच में नहीं रोका जाएगा…विश्व में पेट्रोलियम पदार्थों के कम होते भंडार और वाहनों में प्रदूषण रहित एलएनजी को इंधन के रूप में बढ़ रहे प्रयोग से उत्साहित एशियन डिवेलपमेंट बैंक के साउथ एशियन एनर्जी डिवीजन द्वारा भारत और पाकिस्तान में एलएनजी

की आपूर्ति करने के लिये पाइप लाइन उजेबिकिस्तान के दौलताबाद से हर्ट, सोख, कंधार, चमन, बोस्टन, डेरा गाजी खान, मुल्तान और हवेली से फाजिल्का पहुंचनी है। इस परियोजना पर 6550 करोड़ रुपये (पाइप लाइन बिछाने पर खर्च 1650 करोड़) खर्च आएगा। अगर यह परियोजना फाजिल्का पहुंचती है तो जिला फाजिल्का देश विदेश में चमक जाएगा। यानि तापी परियोजना वास्तव में फाजिल्का के लिए फायदे का सौदा साबित होगी।
