फाजिल्का की यह लेडी सुपरकॉप !!!

महाराष्ट्र कैडर की एक ऐसी पहली महिला आईपीएस अधिकारी, जिसने मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के पद पर तैनात होकर फाजिल्का का सम्मान दिया है … जन्म फाजिल्का में…प्राथमिक शिक्षा फाजिल्का के डीसी मॉडल स्कूल में… उस के बाद Govt girls sin. Sec. school Fazilka… वाद विवाद प्रतियोगिता हो या कोई नाटक…क्रिकेट खेल में भी अच्छी पकड़…

पिता ओ.पी.चड्ढा सीमा सुरक्षा बल में थे। उनकी पोस्टिंग फाजिल्का में थी…1971 में उनका यहां से तबादला हो गया…मीरा ने माफिया राज को खत्म करने में अहम रोल निभाया था…दाऊद इब्राहिम कासकर…छोटा राजन गैंग के कई सदस्य…सलाखों के पीछे…सिर्फ मीरा चढ्ढा की बदौलत…1994 में जलगांव में एक बड़ा सेक्स स्कैंडल भी पकड़ाया था…

जिसमें स्कूल की बच्चियों से लेकर कॉलेज की लड़कियों को देह व्यापार के व्यवसाय में ढकेलने की बात सामने आई थी…इस स्कैंडल का खुलासा करने में मीरा का खास रोल रहा…मीरा बोरवाणकर की निगरानी में मुंबई ब्लास्ट के आरोपी याकूब मेमन को फांसी दी गई थी…उनकी इस बहादुरी और पे्ररणा के चलते फिल्म बनी थी मर्दानी…जिसमें मुख्य किरदार रानी मुखर्जी ने निभाया था…

टिप्पणी करे