
शहर में कई ऐसी इमारतें हैं … विभाग हैं … जिनके निकट से हमारा आना जाना है … मगर हमें यह नहीं पता होता कि जिस इमारत के निकट से हम गुजर रहे हैं … वो इमारते कब बनी थी … इमारत का नाम क्या है … ऐसे ही सिविल अस्पताल है … जिसे अधिकांश लोग सिर्फ सिविल अस्पताल के नाम से जानते हैं … मगर उसका असली नाम नहीं जानते … यह भी नहीं पता कि यह अस्पताल कब बना था … ?

आप को बता दूं कि एक सदी पहले शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं देना नगर कौंसिल का काम था … फाजिल्का में भी नगर कौंसिल ने 110 साल पहले अस्पताल बनवाया था … जिसका नाम रखा गया … DANE HOSPITAL … जिसका उदघाटन Mr. C.H. Atkins, C.S. Dy. Commr. Ferozepur or Fazilka Municipal Committee President Mr. Rai Sahib Tilok Chand ने किया था। भव्य इमारत थी … खुली जगह … बिलकुल सामने पार्क … प्रताप बाग … शव का पोस्ट मार्टम वहां नहीं … डैड हाउस रोड पर बने एक कमरे में होता था (Lachhman Dost 99140-63937)
